गिनती Chapter 8 HINIRV Bible Verse Images

गिनती 8 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share गिनती 8 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


गिनती 8:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

गिनती 8:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“हारून को समझाकर यह कह कि जब-जब तू दीपकों को जलाए तब-तब सातों दीपक का प्रकाश दीवट के सामने हो।”

गिनती 8:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इसलिए हारून ने वैसा ही किया, अर्थात् जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार उसने दीपकों को जलाया कि वे दीवट के सामने उजियाला दें।

गिनती 8:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और दीवट की बनावट ऐसी थी, अर्थात् यह पाए से लेकर फूलों तक गढ़े हुए सोने का बनाया गया था; जो नमूना यहोवा ने मूसा को दिखलाया था उसी के अनुसार उसने दीवट को बनाया।

गिनती 8:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

गिनती 8:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“इस्राएलियों के मध्य में से लेवियों को अलग लेकर शुद्ध कर।

गिनती 8:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उन्हें शुद्ध करने के लिये तू ऐसा कर, कि पावन करनेवाला जल* उन पर छिड़क दे, फिर वे सर्वांग मुण्डन कराएँ, और वस्त्र धोएँ, और वे अपने को शुद्ध करें।

गिनती 8:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब वे तेल से सने हुए मैदे के अन्नबलि समेत एक बछड़ा ले लें, और तू पापबलि के लिये एक दूसरा बछड़ा लेना।

गिनती 8:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और तू लेवियों को मिलापवाले तम्बू के सामने पहुँचाना, और इस्राएलियों की सारी मण्डली को इकट्ठा करना।

गिनती 8:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब तू लेवियों को यहोवा के आगे समीप ले आना, और इस्राएली अपने-अपने हाथ उन पर रखें,

गिनती 8:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब हारून लेवियों को यहोवा के सामने इस्राएलियों की ओर से हिलाई हुई भेंट करके अर्पण करे कि वे यहोवा की सेवा करनेवाले ठहरें।

गिनती 8:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब लेवीय अपने-अपने हाथ उन बछड़ों के सिरों पर रखें; तब तू लेवियों के लिये प्रायश्चित करने को एक बछड़ा पापबलि और दूसरा होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाना।

गिनती 8:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और लेवियों को हारून और उसके पुत्रों के सम्मुख खड़ा करना, और उनको हिलाने की भेंट के लिये यहोवा को अर्पण करना।

गिनती 8:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“इस प्रकार तू उन्हें इस्राएलियों में से अलग करना, और वे मेरे ही ठहरेंगे।

गिनती 8:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और जब तू लेवियों को शुद्ध करके हिलाई हुई भेंट के लिये अर्पण कर चुके, उसके बाद वे मिलापवाले तम्बू सम्बन्धी सेवा टहल करने के लिये अन्दर आया करें।

गिनती 8:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि वे इस्राएलियों में से मुझे पूरी रीति से अर्पण किए हुए हैं; मैंने उनको सब इस्राएलियों में से एक-एक स्त्री के पहलौठे के बदले अपना कर लिया है।

गिनती 8:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इस्राएलियों के पहलौठे, चाहे मनुष्य के हों, चाहे पशु के, सब मेरे हैं; क्योंकि मैंने उन्हें उस समय अपने लिये पवित्र ठहराया जब मैंने मिस्र देश के सब पहलौठों को मार डाला।

गिनती 8:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और मैंने इस्राएलियों के सब पहलौठों के बदले लेवियों को लिया है।

गिनती 8:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उन्हें लेकर मैंने हारून और उसके पुत्रों को इस्राएलियों में से दान करके दे दिया है, कि वे मिलापवाले तम्बू में इस्राएलियों के निमित्त सेवकाई और प्रायश्चित किया करें*, कहीं ऐसा न हो कि जब इस्राएली पवित्रस्‍थान के समीप आएँ तब उन पर कोई महाविपत्ति आ पड़े।”

गिनती 8:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लेवियों के विषय यहोवा की यह आज्ञा पाकर मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली ने उनके साथ ठीक वैसा ही किया।

गिनती 8:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लेवियों ने तो अपने को पाप से शुद्ध किया, और अपने वस्त्रों को धो डाला; और हारून ने उन्हें यहोवा के सामने हिलाई हुई भेंट के निमित्त अर्पण किया, और उन्हें शुद्ध करने को उनके लिये प्रायश्चित भी किया।

गिनती 8:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और उसके बाद लेवीय हारून और उसके पुत्रों के सामने मिलापवाले तम्बू में अपनी-अपनी सेवकाई करने को गए; और जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को लेवियों के विषय में दी थी, उसी के अनुसार वे उनसे व्यवहार करने लगे।

गिनती 8:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

गिनती 8:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“जो लेवियों को करना है वह यह है, कि पच्चीस वर्ष की आयु से लेकर उससे अधिक आयु में वे मिलापवाले तम्बू सम्बन्धी काम करने के लिये भीतर उपस्थित हुआ करें;

गिनती 8:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और जब पचास वर्ष के हों तो फिर उस सेवा के लिये न आए और न काम करें;

गिनती 8:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
परन्तु वे अपने भाई-बन्धुओं के साथ मिलापवाले तम्बू के पास रक्षा का काम किया करें, और किसी प्रकार की सेवकाई न करें। लेवियों को जो-जो काम सौंपे जाएँ उनके विषय तू उनसे ऐसा ही करना।”

Available Bible Translations

American Standard Version
Numbers 8 (ASV) »
King James Version
Numbers 8 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Numbers 8 (GW) »
World English Bible
Numbers 8 (WEB) »
Louis Segond 1910
Nombres 8 (LSG) »
Luther Bibel 1912
Numeri 8 (LUTH1912) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਗਿਣਤੀ 8 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
গননা 8 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
எண்ணாகமம் 8 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
गणना 8 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సంఖ్యాకాండం 8 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
ગણના 8 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಅರಣ್ಯಕಾಂಡ 8 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
اَلْعَدَد 8 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
במדבר 8 (HEB) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Dân Số 8 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Números 8 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Numeri 8 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
民 数 记 8 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
民 數 記 8 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
Numrat 8 (ALB) »
Svenska Bibeln 1917
4 Mosebok 8 (SV1917) »
Библия на русском
Числа 8 (RUSV) »
Українська Біблія
Числа 8 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
4 Mózes 8 (KAR) »
Българска Библия
Числа 8 (BULG) »
聖書 日本語
民数記 8 (JPN) »
Biblia Takatifu
Hesabu 8 (SWHULB) »
Kitaabka Quduuska Ah
Tirintii 8 (SOM) »
De Heilige Schrift
Numberi 8 (NLD) »
Dansk Bibel 1871
4 Mosebog 8 (DA1871) »

गिनती (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List