नीतिवचन Chapter 29 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 29 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 29 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 29:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बार-बार डाँटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नष्ट हो जाएगा* और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।

नीतिवचन 29:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय-हाय करती है।

नीतिवचन 29:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बुद्धि से प्रीति रखता है, वह अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है। (लूका 15:13)

नीतिवचन 29:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है।

नीतिवचन 29:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो पुरुष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है।

नीतिवचन 29:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुरे मनुष्य का अपराध उसके लिए फंदा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जयजयकार करता है।

नीतिवचन 29:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी पुरुष कंगालों के मकद्दमें में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता।

नीतिवचन 29:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूँक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठण्डा करते हैं।

नीतिवचन 29:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब बुद्धिमान मूर्ख के साथ वाद-विवाद करता है, तब वह मूर्ख क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती।

नीतिवचन 29:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हत्यारे लोग खरे पुरुष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।

नीतिवचन 29:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है।

नीतिवचन 29:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं*।

नीतिवचन 29:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
निर्धन और अंधेर करनेवाले व्यक्तियों में एक समानता है; यहोवा दोनों की आँखों में ज्योति देता है।

नीतिवचन 29:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।

नीतिवचन 29:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
छड़ी और डाँट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का ऐसे ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।

नीतिवचन 29:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं।

नीतिवचन 29:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उससे तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा।

नीतिवचन 29:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जहाँ दर्शन की बात नहीं होती, वहाँ लोग निरंकुश हो जाते हैं, परन्तु जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।

नीतिवचन 29:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझकर भी नहीं मानता।

नीतिवचन 29:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्या तू बातें करने में उतावली करनेवाले मनुष्य को देखता है? उससे अधिक तो मूर्ख ही से आशा है।

नीतिवचन 29:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने दास को उसके लड़कपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।

नीतिवचन 29:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्रोध करनेवाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करनेवाला अपराधी भी होता है।

नीतिवचन 29:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है। (मत्ती 23:12)

नीतिवचन 29:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता।

नीतिवचन 29:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्य का भय खाना फंदा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है उसका स्थान ऊँचा किया जाएगा।

नीतिवचन 29:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है*।

नीतिवचन 29:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 29 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 29 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 29 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 29 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 29 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 29 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 29 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 29 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 29 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 29 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 29 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 29 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 29 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 29 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 29 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 29 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 29 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 29 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 29 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 29 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 29 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 29 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List